फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fierce battle over firecrackers: JDA sets base price at Rs 7.22 lakh, traders compete for three-day market

पटाखा को लेकर घमासान: जेडीए ने 7.22 लाख रुपये तय किया बेस प्राइज, तीन दिन के बाजार के लिए कारोबारियों में होड़

Thu, 16 Oct 2025 09:34 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Oct 2025 09:34 AM IST
सार

पिछले साल की तरह ही इस साल भी कारोबारियों के बीच पटाखा बाजार लगाने को लेकर जबर्दस्त होड़ मची है। तीन दिन के भीतर ही लाखों रुपये का मुनाफा होने की वजह से महानगर के कई कारोबारी यहां बाजार लगाने को लेकर लालायित हैं।

विज्ञापन
Fierce battle over firecrackers: JDA sets base price at Rs 7.22 lakh, traders compete for three-day market
जेडीए कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राफ्ट मेला मैदान में लगने वाले तीन दिनी पटाखा बाजार को लगाने को लेकर कारोबारियों में घमासान छिड़ गया है। जेडीए की ओर से मांगी गई निविदा में बाजार का किराया 15 लाख रुपये प्रतिदिन के लिहाज से 50 लाख रुपये के ऊपर जा पहुंची। हालांकि, धरोहर धनराशि जमा न करने की वजह से जेडीए को यह टेंडर निरस्त करना पड़ा। बाजार लगाने में बहुत कम समय होने की वजह से अब जेडीए प्रशासन ने खुली बोली के जरिए मैदान आवंटित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन



पिछले साल की तरह ही इस साल भी कारोबारियों के बीच पटाखा बाजार लगाने को लेकर जबर्दस्त होड़ मची है। तीन दिन के भीतर ही लाखों रुपये का मुनाफा होने की वजह से महानगर के कई कारोबारी यहां बाजार लगाने को लेकर लालायित हैं। जेडीए की ओर से टेंडर निकाला गया था। पिछले साल 26 लाख रुपये में मैदान आवंटित हुआ था। अधिशासी अभियंता राजकुमार निरंजन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अटल पार्क में सुबह 10 बजे से खुली बोली कराई जाएगी। इसमें बेस प्राइज 7.22 लाख रुपये तय किया गया है। खुली बोली होने की वजह से कारोबारियों में घमासान का होना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed