फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father who went out to distribute daughter's wedding card dies in road accident

Jhansi News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Tue, 06 Jun 2023 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Father who went out to distribute daughter's wedding card dies in road accident
22 जून को होनी है बेटी की शादी, घर में छाया मातम
विज्ञापन

फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। सीपरी बाजार इलाके में बूढ़ा गांव के पास उनको एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी महेंद्र सिंह (52) उर्फ मुंशी की छोटी बेटी मेघा की 22 जून को शादी है। पिता महेंद्र खरीदारी करने एवं कार्ड बांटने निकले थे। बूढ़ा गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े महेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। महेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल महेंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के वाहन नंबर की मदद से वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
शादी वाले घर में पसर गया मातम
बिटिया की शादी की तारीख करीब आने के साथ ही पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। खरीदारी समेत निमंत्रण पत्र बांटने का काम शुरू हो गया था। पिता दूर-दराज के रिश्तेदारों को न्यौता दे रहे थे। सोमवार को भी वह रिश्तेदारों को न्यौता देने निकले थे तभी हादसा हो गया। हादसे की खबर जैसे ही परिवार के लोगों को मिली, वहां कोहराम मच गया। पत्नी गुड्डी, बेटी मेघा, पलक समेत दो छोटे बेटे लव और अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। महेंद्र खेती-किसानी करने के साथ ही दूध का कारोबार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed