फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father in law commits suicide after his illicit relationship with step daughter in law is exposed

ससुर-बहू के थे संबंध: रोज दोनों मनाते थे रंगरलियां, सास को खिला देते थे ऐसी गोलियां... अब उठाया खौफनाक कदम

Mon, 20 Nov 2023 09:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Nov 2023 09:47 AM IST
सार

दोनों को सास ने आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। मामला उजागर होने पर परिवार में विवाद होने लगा था। बेटा दिल्ली में रह रहा है, जिसके चलते बहू और ससुर के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।

विज्ञापन
Father in law commits suicide after his illicit relationship with step daughter in law is exposed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा तार-तार होने का मामला सामने आया है। ससुर ने अपनी सौतेली बहू से अवैध संबंध बनाए। कुछ दिनों पहले दोनों को सास ने आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। मामला उजागर होने पर परिवार में विवाद होने लगा। विवाद से परेशान होकर ससुर ने शनिवार को जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसने गाता गांव की एक विधवा महिला से दूसरी शादी कर ली। महिला के एक पांच साल का बेटा था। बेटे के बड़े होने पर उसकी शादी कर दी गई। परिजनों का कहना है शादी के बाद ही बेटा कमाने के लिए दिल्ली चला गया। पिछले तीन साल से बहू अपने सास-ससुर के साथ घर में रहती थी। इस दौरान ससुर और बहू के संबंध बन गए। पड़ोसियों ने दोनों के बीच के संबंध की बात सास को बता दी। पिछले दिनों सास ने दोनों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घर में तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। नाराज होकर सास मायके लौट गई। उसने यह बात अपने बेटे को बताई। बेटा भी दिल्ली से आ गया। अवैध संबंध उजागर होने पर घर में जमकर विवाद हुआ। शनिवार काे ससुर ने जमकर शराब पी। इसके बाद घर पहुंचकर उसने जहर खा लिया। पत्नी को फोन कर जहर खाने की बात बताई। उन लोगों के घर पहुंचने पर वह अचेत हाल में पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

बहू-ससुर साथ में बैठकर पीते थे शराब
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची सास कहना है कि ससुराल आने के कुछ समय बाद ही बहू विवाद करने लगी थी। इस वजह से बेटा कमाने के लिए दिल्ली चला गया। इस दौरान उसके पति ने बहू से संबंध बना लिए। दोनों की आपसी सहमति थी। ससुर-बहू दोनों साथ में बैठकर शराब भी पीते थे। रोजाना बहू उसे नींद की दवा खिला देती थी। जब उसने उनको आपत्तिजनक हाल में देखा, तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। बहू अपने ससुर के साथ ही रहना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed