{"_id":"6262f3af66b1fd448020ed90","slug":"father-in-law-and-son-in-law-killed-in-accident-three-family-members-injured-jhansi-news-jhs2192205200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में ससुर-दामाद की मौत, परिवार की तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में ससुर-दामाद की मौत, परिवार की तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की शाम बड़ागांव थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में ससुर और रिश्ते के दामाद की मौत हो गई। जबकि, परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं। हाईवे पर आगे जा रहे डंपर से कार के टकरा जाने से हादसा हुआ। कार सवार शादी समारोह में भाग लेकर हमीरपुर से रायसेन जा रहे थे।
हमीरपुर जिले के सरगवा निवासी उजागर सिंह (68) पिछले 20 सालों से मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के टेकापुर गांव में रहते आ रहे थे। हमीरपुर में 20 अप्रैल को उनकी भतीजी अभिलाषा की शादी थी, जिसमें शामिल होने पर उजागर सिंह अपने परिवार के साथ गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह वे कार से हमीरपुर से चलकर रायसेन जा रहे थे। कार में उनके साथ रिश्ते के दामाद सुरेश (32), बेटी रानी (24), भारती (21) व पत्नी बबीना (58) थीं। गाड़ी रानी चला रही थी। झांसी-खजुराहो हाईवे की ढलान पर एक कंटेनर खराब होकर खड़ा हुआ था, जिसे देखकर कार के आगे जा रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही कार डंपर में घुस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा, यहां उपचार के दौरान उजागर सिंह और सुरेश की मौत हो गई। जबकि, रानी की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को कार से बाहर निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि मृतक उजागर सिंह खेती करते थे और उनकी दो बेटी और दो बेटे देवेश व रूपेंद्र हैं।