{"_id":"67c8b2ac90d9fcba4603b183","slug":"father-dies-son-and-nephew-injured-in-road-accident-near-saiyar-village-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-507448-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सैंयर गांव के पास सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा एवं भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सैंयर गांव के पास सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा एवं भतीजा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के सैंयर गांव के पास मंगलवार रात बाइक से शादी समारोह में जा रहे पिता-पुत्र एवं भतीजे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा एवं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं। यहां भतीजे की हालत नाजुक बताई जा रही। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसे तलाश रही है।
सैंयर गांव निवासी नंदराम (32) पुत्र सुरेश प्राइवेट काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने बेटे कृष्ण (9) एवं भतीजा राजा (11) के साथ शादी में शामिल होने वनगाय जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर जा गिरे। नंदराम के सिर में गहरी चोट आ गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने नंदराम को मृत घोषित कर दिया जबकि राजा एवं कृष्ण को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर की लाइट नहीं जल रही थी। इस वजह से हादसा हुआ। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन