{"_id":"6792aae3ea62d8cde109084c","slug":"farmers-son-will-participate-in-the-republic-day-parade-in-delhi-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-128206-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: किसान का बेटा दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: किसान का बेटा दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होगा शामिल
Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
रक्षा विभाग करेगा सम्मानित, ब्लॉक तालबेहट के ग्राम रजवान प्राथमिक विद्यालय टीला में कक्षा पांचवीं का है छात्र
वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 के तहत किया गया है छात्र निहाल का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसान परिवार के कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले बच्चे निहाल ने बेसिक शिक्षा विभाग और जिले का मान प्रदेश सहित देश में बढ़ाया है। बच्चे का चयन दिल्ली में आयोजित होेने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए किया गया है। वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 के राष्ट्रीय मूल्यांकन के बाद बच्चे का चयन किया गया है।
जनपद के ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम रजवान के प्राथमिक विद्यालय टीला में कक्षा पांचवीं में निहाल अध्ययनरत है। हाल में विद्यालयों में वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 के तहत प्रतियोगिताएं कराई गई थीं। इस प्रतियोगिता में निहाल ने भी प्रतिभाग किया था। इसके बाद इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय मूल्यांकन किया। इसमें छात्र निहाल का चयन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग एआरपी दिलीप राजपूत के मुताबिक वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 में प्रदेश के सात बच्चे चयनित किए गए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत परिषदीय विद्यालय से निहाल प्रदेश का एकमात्र छात्र है। चयनित हुआ निहाल 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र परेड में शामिल होगा। इसके साथ उसे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र और दस हजार रुपये का ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद निहाल गणतंत्र दिवस परेड में चयनित अन्य बच्चों के साथ शामिल होगा। इसके लिए एआरपी दिलीप राजपूत के साथ छात्र निहाल दिल्ली पहुंच गया है। जहां सरकार की ओर से उसके ठहरने खाना पीना के लिए व्यवस्था की गई है।
एआरपी दिलीप ने बताया कि वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 प्रतियोगिता में चयनित हुए छात्र निहाल ने आर्ट एवं पेंटिंग वाली कैटेगरी में प्रतिभाग किया था। इसमें निहाल ने एक झंडा और अमर ज्योति सहित बंदूक व कबूतर की पेंटिंग बनाई थी। इसे मूल्यांकन के बाद चयनित किया गया। वहीं चयनित छात्र निहाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका गीता साहू व सहायक अध्यापक दिलीप द्विवेदी सहित परिजनों को दिया है। यह भी बताया कि निहाल का पिता फूलसिंह गांव के साधारण किसान है और खेती किसानी कर अपनी दो बेटियों व इकलौते पुत्र को पढ़ा रहा है।
विज्ञापन
वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 के तहत हुई प्रतियोगिता में जनपद के प्राथमिक विद्यालय टीला में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले निहाल ने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए चयनित होकर जनपद सहित बेसिक शिक्षा विभाग को गौरांवित किया है। इसके लिए विद्यालय के शिक्षक सहित एआरपी बधाई के पात्र हैं। -रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी