फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers should receive compensation for crop loss soon.

Jhansi News: किसानों को जल्द मिले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति

Thu, 01 Oct 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers should receive compensation for crop loss soon.
गुरसराय। जनपद झांसी में लगातार हुई बारिश और जलभराव से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने इस संबंध में प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा है। उन्होंने किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने पत्र में बताया कि अगस्त-सितंबर माह में भारी बारिश हुई। इससे जनपद की सभी तहसीलों के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी। तिल, उड़द, मूंग, मूंगफली और धान की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। कई किसानों की उड़द और मूंग की फसल 80-90 फीसदी तक नष्ट हो गई। मूंगफली की फसल को भी अत्यधिक क्षति पहुंची है। विधायक ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रभावित ग्राम पंचायतों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने को कहा।
विज्ञापन


क्षतिपूर्ति और सत्यापन की मांग
उन्होंने जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक कार्यालय, राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त समिति बनाने की मांग की। यह समिति खेतवार क्षति का आकलन करेगी। विधायक ने बीमा संबंधी त्रुटियों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि बोई गई वास्तविक फसल का सत्यापन कर किसानों को राहत दी जाए। पिछले वर्ष भी ऐसी समस्या सामने आई थी, इसलिए इस बार समय रहते आकलन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed