फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers protest in Indargarh over a drop in paddy prices

Jhansi News: धान के भाव घटने पर इंदरगढ़ में किसानों का प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 29 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Indargarh over a drop in paddy prices
दतिया। बुधवार को इंदरगढ़ कृषि उपज मंडी में धान की कम कीमत पर खरीद के विरोध में किसानों ने आक्रोश जताया। व्यापारियों ने बुधवार को धान का भाव 4,200 रुपये से घटाकर 3,900 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया था। इस 300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट से किसान नाराज थे। अनूप सिंह जाट के नेतृत्व में उन्होंने इंदरगढ़-ग्वालियर रोड पर चक्काजाम किया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार दीपक यादव, मंडी सचिव विक्रम सिंह जाटव और इंदरगढ़ पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा की और उनकी मांग को उचित माना। उनके हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों ने 4,200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर धान की खरीद फिर से शुरू की। उचित भाव मिलने पर किसानों ने जाम खोल दिया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed