फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers of Jhansi made 1.25 lakh hectares of barren land fertile

Jhansi News: झांसी के किसानों ने सवा लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को बना डाला उपजाऊ

Sun, 24 Sep 2023 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Jhansi made 1.25 lakh hectares of barren land fertile
20 सालों के आंकड़ों का किया गया अध्ययन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी के किसानों ने सवा लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बना डाला है। यह आंकड़ा रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई स्टडी रिपोर्ट में सामने आया है। यह रिपोर्ट 20 सालोें के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फोरेस्ट्री के वाइल्ड लाइफ बायोलॉजी विभाग द्वारा जनपद की कृषि भूमि को लेकर स्टडी रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें साल 2000 से लेकर 2020 तक के जमीन के आंकड़ों को शामिल किया गया है। साथ ही सेटेलाइट की भी मदद ली गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जनपद में पांच लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसमें 1,38,658 हेक्टेयर जमीन ऐसी है, जो साल 2000 से पहले बंजर थी, लेकिन अब यह कृषि भूमि में तब्दील हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कृषि भूमि की बढ़ती जरूरत के चलते किसानों ने बंजर भूमि को भी कृषि योग्य बना डाला है और इस जमीन पर अब खेती भी की जा रही है।
विज्ञापन


स्टडी रिपोर्ट 20 साल के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। - डा. पवन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर-वाइल्ड लाइफ बायोलॉजी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed