फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer's mother consumed poison due to less crop, died

Jhansi News: उम्मीदों पर फिरा पानी, कम पैदावार होने से किसान की मां ने जहर खाकर की आत्महत्या

Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
सार

परिवार पर करीब चार लाख रुपये का कर्जा भी था। मां-बेटे को उम्मीद थी कि फसल अच्छी होने पर वह यह कर्जा चुका सकेंगे। धीरेंद्र का कहना है उम्मीद के मुताबिक फसल न होने से मां सीमा परेशान रहने थीं।

विज्ञापन
Farmer's mother consumed poison due to less crop, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी में उम्मीद के मुताबिक फसल पैदा न होने से दुखी एक किसान की मां ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके परिवार पर तकरीबन चार लाख रुपया का कर्ज था। ऐसे में चार एकड़ खेत में मात्र तीन बोरा सरसों की पैदावार होने से महिला ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


मऊरानीपुर के मढ़ा गांव निवासी धीरेंद्र के पिता जग्गू की मौत करीब चार साल पहले हो गई थी। उसके बाद से धीरेंद्र खेती संभालता था। उसकी मां सीमा (49) भी उसकी मदद करती थी। इस सीजन में उसने चार एकड़ खेत में सरसों की बुवाई की थी लेकिन, मौसम खराब होने से पैदावार अच्छी नहीं हुई। पिछले दिनों कटाई करने पर मात्र तीन बोरा सरसों ही हाथ आई जबकि आम तौर पर 10-12 बोरा सरसों मिलती थी।

विज्ञापन

 

परिवार पर करीब चार लाख रुपये का कर्जा भी था। मां-बेटे को उम्मीद थी कि फसल अच्छी होने पर वह यह कर्जा चुका सकेंगे। धीरेंद्र का कहना है उम्मीद के मुताबिक फसल न होने से मां सीमा परेशान रहने थीं। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग बाहर गए थे। उसी दौरान मां ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। रात में जब वह लौटकर आया तब मां सीमा बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed