{"_id":"61536f898ebc3e6241111134","slug":"farmers-increase-income-from-animal-husbandry-and-horticulture-agriculture-minister-jhansi-news-jhs205434870","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पशुपालन और उद्यान से आमदनी बढ़ाएं : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पशुपालन और उद्यान से आमदनी बढ़ाएं : कृषि मंत्री
विज्ञापन
झांसी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रबी उत्पादकता गोष्ठी में कहा कि किसान रबी की तैयारियों में जुट जाएं। किसानों को संगठित खेती के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके। किसान पशुपालन और उद्यान के जरिए अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि खेती में पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन के अन्य घटकों को भी शामिल किया जाए, ताकि किसान को नुकसान कम और आय अधिक हो। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जीरो बजट के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराएं। एफपीओ व स्वयं सहायता समूह किसानों के कृषि कार्य में सहयोग करें, उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित किया जाए। उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है, किसी भी दशा में कमी नहीं आने दी जाएगी।
अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि बीज निगम ने तय किया है कि अनुसूचित जाति व जनजाति के छोटे किसानों को गांव में जाकर बीज देंगे। मौके पर उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर एनआईसी झांसी में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, आरएफसी नरेंद्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक एसएस चौहान, उप कृषि निदेशक के के सिंह, उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।