Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers' concerns rise due to delayed monsoon.

Jhansi News: मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता

Sun, 28 Jun 2026 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers' concerns rise due to delayed monsoon.
लुहारी। क्षेत्र में मानसून की दस्तक में हो रही देरी से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही हैं। 22 जून से आद्रा नक्षत्र शुरू होने के छह दिन बाद भी बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। कस्बा लुहारी सहित आसपास के गांवों में किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। खेतों की जुताई और अन्य आवश्यक कार्य समय रहते कर लिए गए हैं, लेकिन बारिश की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लुहारी के मनोहरलाल कुशवाहा, खेमचंद्र बाबई, चेतराम श्रीवास, अशोक कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष के लिए जमीन ठेके पर ली है, यदि मानसून सामान्य नहीं रहा तो खरीफ के साथ-साथ अगली रबी फसल पर भी इसका असर पड़ेगा, जिससे आर्थिक संकट और गहरा सकता है। बारिश में लगातार हो रही देरी ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की निगाहें मानसून पर टिकी हैं, ताकि समय रहते वर्षा होने पर खरीफ फसलों की बुआई शुरू की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed