{"_id":"698e3ea892ba5d9478054117","slug":"farmer-harassed-by-money-lender-dies-of-heart-attack-jhansi-news-c-11-jhs1004-738269-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सूदखोर से परेशान किसान की हार्टअटैक से जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सूदखोर से परेशान किसान की हार्टअटैक से जान गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बाजना गांव में रहने वाले 55 वर्षीय किसान की बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जमीन गिरवी रखकर पिता ने दो लाख का कर्ज लिया था। बीडा के लिए जमीन अधिग्रहण होने पर पिता को 43 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। इसकी जानकारी होने पर सूदखोरों ने पिता को धमकाया था और कोर्ट में अपील कर मुआवजा रुकवा दिया था। इससे पिता सदमे में आ गए। उन्हें हार्ट-अटैक आ गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रक्सा थाना क्षेत्र के गांव बाजना में रहने वाले काशीराम अपनी पत्नी कलावती व चार बच्चों बादाम, आशाराम, हीरा व कपूर के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। बेटे बादाम ने बताया कि साल 2014 में रुपयों की जरूरत होने पर पिता ने दो एकड़ जमीन गिरवी रखकर दो लाख रुपये कर्ज लिया था। इसका एग्रीमेंट किया था। अब जब जमीन बीडा में आ गई तो पिता ने एक माह पहले रजिस्ट्री कर दी। इसका 43 लाख रुपये मुआवजा मिलना था।
इसकी जानकारी जब सूदखोरों को हुई तो वह घर आए और दो लाख रुपये की जगह 25 लाख रुपये की मांग कर पिता को धमकाने लगे। पिता ने 5 लाख रुपये देने की बात कही लेकिन सूदखोर नहीं माने। इतना हीं नहीं, सूदखोर ने कोर्ट में अपील कर दी। इससे मुआवजे की राशि भी रुक गई है। इससे पिता सदमे में आ गए और हार्ट-अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। काशीराम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
काशीराम के चार बेटे व तीन बेटियां हैं। कपूर को छोड़कर अन्य सभी की शादी हो चुकी है। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि काशीराम की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने सूदखोर पर आरोप लगाए है लेकिन इसकी काेई लिखित शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।