{"_id":"63924d8f9f048575c4785d5d","slug":"farmer-died-after-colliding-with-a-herd-of-anna-animals-on-the-highway-jhansi-news-jhs2345609110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाइवे पर अन्ना जानवरों के झुंड से टकराकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाइवे पर अन्ना जानवरों के झुंड से टकराकर किसान की मौत
Fri, 09 Dec 2022 04:47 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा हाइवे पर खड़े अन्ना जानवरों के झुंड से टकराकर मोटर साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार को उसकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक चरखारी के पंचमनपुरा गांव निवासी रामसेवक प्रजापति (70) अपने नाती रामकिशोर (32) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग महोबा हाइवे के पास पहुंचे तभी अचानक हाइवे पर अन्ना जानवरों का झुंड सामने आ गया। रामकिशोर बाइक नहीं संभाल सका और उस झुंड से जा भिड़ा। हादसे में राम सेवक को सिर एवं हाथ-पांव में गंभीर चोट आ गई। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां रामसेवक की हालात नाजुक देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रामसेवक को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां रामसेवक ने आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।