फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer committed suicide by hanging himself under the influence of alcohol

Jhansi News: शराब के नशे में किसान ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide by hanging himself under the influence of alcohol
दतिया। भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया साहब में मंगलवार को दोपहर में शराब के नशे में एक किसान ने छत में लगे गार्डर से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

ग्राम खिरिया साहब निवासी राहुल वंशकार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता घनाराम वंशकार (52) मंगलवार को खेत पर पर गए थे। दोपहर तीन बजे उन्होंने खेत पर बनी कोठी में लोहे के गार्डर से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि पिता घनाराम शराब पीने के आदी थे। शराब के नशे में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




कार की टक्कर से किसान की मौत

दतिया। डीपार थाना क्षेत्र के पांचाली खदान के पास मंगलवार को दोपहर में एक स्कार्पियो चालक ने खेत पर जा रहे वृद्ध किसान में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा सेंवढा के वार्ड क्रमांक दो जसूपुरा निवासी छोटेलाल बघेल (70) मंगलवार को अपने खेत पर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे पांचाली खदान के पास सामने से आ रही कार चालक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटे आईं। घायल छोटेलाल को सेवढ़ा के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया लेकिन, रास्ते में मोहनपुरा के समीप उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed