फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fares will be less in trains from tomorrow, trains will run from old number

ट्रेनों में कल से किराया होगा कम, पुराने नंबर से दौड़ेंगी गाड़ियां

Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fares will be less in trains from tomorrow, trains will run from old number
झांसी। रेलवे 15 नवंबर से पुराने नियमित नंबरों के साथ मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। साथ ही किराया भी पूर्व की तरह कम लगेगा। कोरोना काल में ट्रेनों को स्पेशल व फेस्टिवल विशेष बनाकर चलाया जा रहा था। इस कारण यात्रियों को 25 से 30 फीसदी अधिक किराया देना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने नियमित ट्रेनों का संचालन 20 मार्च 2020 से बंद कर रखा है। अभी जो ट्रेनें चल रहीं हैं उनको स्पेशल व फेस्टिवल स्पेशल बनाकर नए नंबरों के साथ चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों में यात्रियों से 25 से 30 फीसदी तक अधिक किराया लिया जा रहा है। दूसरी लहर के बाद हालत सामान्य होते ही अधिकांश ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं। रेलवे बोर्ड ने अब पूर्व की तरह नियमित नंबरों से ट्रेनें चलाने का आदेश जारी कर दिया है। सभी ट्रेनें 15 नवंबर से अपने पुराने नंबर से चलेंगी। साथ ही किराया भी कोरोना काल से पूर्व की तरह लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से पूर्व मंडल से दैनिक एवं सप्ताह के अलग- अलग दिनों में चलने वालीं मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों की संख्या 288 थी। इसके साथ ही 52 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। वर्तमान में 288 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में 272 का और 52 में से 24 पैसेंजर का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल से संचालित इन ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
ट्रेन का नाम स्पेशल नंबर नियमित नंबर
झांसी कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस (शुक्र) 01106 22198
कोलकाता झांसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (रवि) 01105 22197
ग्वालियर वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 01107 11107
वाराणसी ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 01108 11108
ग्वालियर बरौनी छपरा मेल (प्रतिदिन) 04185 11123
बरौनी ग्वालियर छपरा मेल (प्रतिदिन) 04186 11124
झांसी लखनऊ इंटरसिटी (प्रतिदिन) 01803 11109
लखनऊ झांसी इंटरसिटी (प्रतिदिन) 01804 11110
झांसी प्रयागराज पैसेंजर (प्रतिदिन) 04111 14111
प्रयागराज झांसी पैसेंजर (प्रतिदिन) 04112 14112
खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 01841 11841
कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 01842 11842
झांसी आगरा कैंट पैसेंजर (प्रतिदिन) 01805 11901
आगरा कैंट झांसी पैसेंजर (प्रतिदिन) 01806 11902
झांसी इटावा एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 01881 11903
इटावा झांसी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 01882 11904
ग्वालियर हावड़ा एक्सप्रेस (मंगल, शनि) 02176 12176
हावड़ा ग्वालियर एक्सप्रेस (बुध, रवि) 02175 12175
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed