फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family alleges Ritesh committed suicide due to harassment by contractor

Jhansi News: परिजनों का आरोप, ठेकेदार की प्रताड़ना से परेशान होकर रितेश ने दी जान

Mon, 03 Aug 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 03 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Family alleges Ritesh committed suicide due to harassment by contractor
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर फंदा लगाकर जान देने वाले बुलंदशहर के लक्ष्मणपुर निवासी रितेश (27) के परिजन भी रविवार को रोते-बिलखते झांसी आ गए। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने गांव के ही एक ठेकेदार पर रितेश को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित फुट ओवर ब्रिज पर रितेश ने वेल्डिंग वायर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। करीब एक घंटे तक वह इस अवस्था में ही वहां लटका रहा लेकिन, जीआरपी एवं आरपीएफ को इसका पता ही नहीं चला। यात्रियों से सूचना मिलने पर जीआरपी वहां पहुंची। रविवार को रितेश के परिजन भी यहां पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजन बिलखने लगे। उनका कहना था कि गांव का एक ठेकेदार उसे अपने साथ काम दिलाने के बहाने ले गया था। पिछले महीने बेटी के बीमार होने पर ठेकेदार ने गांव के डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा लेकिन, बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसने पुलिस से शिकायत कर दी थी। इस बात से ठेकेदार नाराज हो गया। उसने रितेश को परेशान करना शुरू कर दिया। पैसा भी उसे नहीं दे रहा था। आरोप है कि इस वजह से ही रितेश ने फंदा लगाकर जान दी। जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रितेश की ठेकेदार से अनबन थी। परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed