{"_id":"5e10ef798ebc3e880b00ff1a","slug":"fall-seling-down-in-super-speciality-block-jhansi-news-jhs156697654","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अब गिर गई फॉल्स सीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अब गिर गई फॉल्स सीलिंग
Sun, 05 Jan 2020 04:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
false seling down in super speciality block
- फोटो : REPORTERS
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में एक चौथाई हिस्से की फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना शासन को दे दी है। साथ ही, निर्माण कराने वाले कंपनी के अधिकारियों से भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। पिछले महीने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बिल्डिंग का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ब्लॉक में भूतल से लेकर पांचवीं मंजिल तक दीवारों व छतों में दरार आ गई। प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने शासन को घटना से अवगत कराया। साथ ही, कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सवालों के घेरे में बिल्डिंग
बिल्डिंग का शुभारंभ हुए अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन लगातार खामियां सामने आ रही हैं। इससे निर्माण कार्य पर सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं। इस मामले में कॉलेज अधिकारी भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।