{"_id":"b18b6b3fb77972f3ba396ac869029f5b","slug":"faizabad-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद मंडल की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद मंडल की टीम ने जीता खिताब
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 61वीं प्रादेशिक
विज्ञापन
विद्यालयीय अंडर-19 सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का
खिताब फैजाबाद मंडल ने एकतरफा मुकाबले में आगरा मंडल को हराकर जीत लिया।
श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मैदान में हुए खिताबी मुकाबले में फैजाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवरों में धुआंधार 110 रन बनाए। आलराउंडर अंशु तिवारी ने 39, सौंदर्या ने 18 तो प्रिया ने 16 रन ठोके। वहीं आगरा की गेंदबाजी निराशाजनक रही। उसके गेंदबाज सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम बल्लेबाजी में भी संघर्ष करती नजर आई और निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर मात्र 52 रन ही बना सकी, जिसमें शालू के सर्वाधिक 12 रन शामिल हैं। वहीं विजेता टीम की गेंदबाज प्रीति, सानिया ने दो-दो तथा प्रियंका व अंशु तिवारी ने एक-एक विकेट हासिल किया। वुमेन ऑफ द मैच अंशु तिवारी को चुना गया।
इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मुकाबला फैजाबाद व गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें फैजाबाद ने चार विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। सर्वाधिक 21 रन प्रिया ने तो अंशु ने 13 रन बनाए। जवाब में गोरखपुर 59 रन पर ही ढेर हो गई। पराजित टीम की दीप्ति ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बनाए। दूसरा सेमीफाइनल अलीगढ़ व आगरा के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ पहले खेलते हुए 62 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में आगरा ने आसानी से दस विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की नैंसी ने सर्वाधिक 34 तो दीक्षा ने 17 नाबाद रन बनाए।
इधर, बालक वर्ग में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में हुए मैचों में मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए, जिसे आजमगढ़ ने एक विकेट खोकर पा लिया। आजमगढ़ के रेशु ने सर्वाधिक 28 तो आशीष ने 14 रन बनाए। वहीं, गुरु गोविंद स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने सार्थक के नाबाद 54, मोहसिन के 24, गोविंद के 22 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 104 रन बनाए, जिसे देवीपाटन की टीम नहीं पा सकी और 60 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अंकित ने दो विकेट चटकाए। लखनऊ मंडल व सहारनपुर के बीच खेल गए मैच में लखनऊ ने सात विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए, जिसमें अमित के सर्वाधिक 16 रन शामिल हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर की टीम 54 रन बनाकर आल आउट हो गई।
लखनऊ के गेंदबाज सूरज ने तीन विकेट लिए। गोरखपुर व इलाहाबाद के बीच खेले गए मैच में गोरखपुर ने पहले खेलते हुए 77 रन बनाए। गोरखपुर के खुर्शीद ने सर्वाधिक 23 व आदित्य के 20 रन बनाए। जवाब में उतरी इलाहाबाद की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के शैलेंद्र ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान किया।
प्रतियोगिता के अंपायरों में विजय दातार, अजय रजक, लखन लाल यादव, परवेज खान, संजय रजक, सुमित कुलकर्णी, रवि कुशवाहा, विपुल तैलंग, पीयूष नामदेव, मोहित, जुनैद अली, सुदर्शन शिवहरे, दीपक भट्ट, अखिलेश ब्रह्मचारी, संजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कमलकांत के नाबाद 44 रनों से जीता मुरादाबाद
बालक वर्ग में बुधवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर कानपुर व मुरादाबाद के बीच मैच खेला गया। कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 62 रन बनाए। टीम की ओर से शीलू ने सर्वाधिक 21 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम से कमलकांत ने धुआंधार नाबाद 44 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी। मुरादाबाद ने चार विकेट से विजय हासिल की।
चोटिल कविता को नहीं मिला फर्स्ट एड, साथियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल
झांसी। बीते मंगलवार को लगातार चार गेंदों मे चार विकेट लेकर सबको आकर्षित करने वाली गोरखपुर की कविता गौतम बुधवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मैदान पर हुए मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। आयोजकों की ओर से प्रारंभिक चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने पर टीम के सदस्यों ने स्वयं के संसाधनों से कविता का प्रारंभिक इलाज किया और बाद में जिला अस्पताल ले गए। गोरखपुर टीम के जनरल मैनेजर कृष्णकांत ने बताया कि चिकित्सकों ने इलाज कर कविता को स्वस्थ बताया है।
जीत पर जताया हर्ष
झांसी। प्रादेशिक विद्यालयीय अंडर-19 सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता में मुरादाबाद की फैजाबाद व कानपुर मंडल पर जीत दर्ज करने पर टीम के सदस्यों ने हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में बैठक कर हर्ष जताया। वहीं, कमलकांत चौहान के योगदान को भी सराहा गया। इस अवसर पर विजय वीर सिंह, नासिर, मोहम्मद फैजान, वासु त्यागी आदि मौजूद रहे।