फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   facility increase in district hospital rain basera

जिला अस्पताल के रैन बसेरा में बढ़ीं सुविधाएं

Sun, 16 Jun 2019 12:26 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 16 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
facility increase in district hospital rain basera
rain basera jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। तापमान में तेजी और उमस होने की वजह से जिला अस्पताल में लगातार मरीजोें की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोज अस्पताल में दो हजार से पच्चीस सौ मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए आ रहे हैं। रोज ही पंद्रह से बीस मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। अस्पताल में शहर के अलावा अन्य जगहों के मरीज भी इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल में बने रैन बसेरे में सुविधाएं न होने से तीमार रुकने से कतराते थे। अब साफ-सफाई और पंखों के दुरुस्त होने से तीमारदार रुकने लगे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है जिससे की मरीजों के तीमारदारों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। जिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए तीन कमरों को रैन बसेरा को बनाया गया था। लेकिन रैन बसेरा में सुविधाओं का अभाव होने के कारण तीमारदारों को वार्ड व गैलरी में ही सोने के लिए विवश होना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी दूरदराज से इलाज करने को आये मरीजों के तीमारदारों को होती थी। इसकी शिकायत भी की गई थी। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने रैन बसेरा में साफ-सफाई के साथ ही नए फर्शों (मैट) को डलवा दिया है। साथ ही कई दिन से खराब पड़े पंखों की भी मरम्मत करा दी गई है। इस पर वहां तीमारदारों का जमावड़ा सा लगने लगा है। जिला अस्पताल में ग्राम पलेरा से इलाज कराने के लिए आईं तीमारदार शबाना ने बताया कि पति की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर एक सप्ताह से इलाज चल रहा है। रैन बसेरा में ही रात को सोते हैं। वहीं साजिद अली ने बताया अस्पताल में तीन दिन से पत्नी इलाज चल रहा है। पहले अस्पताल की गैलरी में ही सो कर रात गुजारना पड़ती थी लेकिन अब रैन बसेरा में ही रुक रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बलबीर कृष्ण गुप्ता ने बताया कि रैन बसैरा में सुविधाओं को दुरुस्त करा दिया गया है। जल्द ही कूलरों का भी प्रबंध किया जाएगा जिससे की तीमारदारों को परेशानी का सामना नही करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed