फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   facebook crime

अपने ही कर रहे अपनों को बदनाम

Fri, 06 Mar 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
facebook crime
झांसी। युवतियों के फेसबुक अकाउंट पर अपनों की ही नजर है। जो अकाउंट से फोटो चोरी करने के बाद उसे अश्लील बनाकर बदनाम कर रहे हैं। पुलिस जांच में कोई युवती का रिश्तेदार निकला तो कोई उसका दोस्त ही निकला। यह लोग युवतियों के फर्जी अकाउंट बनाकर उससे छेड़छाड़ कर सार्वजनिक कर रहे हैं। चार माह में 27 से अधिक मामले सामने आए। पुलिस की जांच में पंद्रह मामलों में अपने ही निकले।
विज्ञापन

युवाओं में फेसबुक व व्हाट्सअप को लेकर क्रेज लगातार बढ़ा है। इनमें सबसे ज्यादा क्रेज युवतियों व महिलाओं में है। जो अपनी फोटो व वीडियो को अपलोड कर रही हैं। ऐसे में उनके अकाउंट से हैकर फोेटो चोरी कर रहे हैं। इसके बाद हुबहू दूसरी आईडी बनाकर बदनाम किया जा रहा है। साइबर सेल में इस तरह के मामले सामने आने के बाद जांच की गई। जहां करीबी ही सामने आया। कोई युवती का रिश्तेदार तो कोई दोस्त निकला।
विज्ञापन

दोस्त ही निकला दगाबाज
एक छात्रा की शिकायत पर पता चला कि उसके ही एक दोस्त ने ही उसका फेसबुक पर अकाउंट बना लिया था। सहेलियोें से दूसरी आईडी बनाने की जानकारी मिली। परिजनों से शिकायत कर पुलिस को बताया। जहां जांच में उसका दोस्त सामने आया। छात्रा ने भी आगे कार्रवाई के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के दोस्त ने बनाई आईडी
एक छात्रा ने पुलिस को बताया था कि किसी ने फोटो लगाकर उसकी हुबहू आईडी बना ली, जो उसके सहेलियों से अश्लील मेसेज कर कई जानकारियां ले रहा है। यहां भी पुलिस से शिकायत के बाद पोल खुलने पर पता चला कि उसके भाई के दोस्त ने ही आईडी बनाई।
यें जरूर बरतें सावधानी
- किसी के भी मोबाइल में अपना अकाउंट न खोलेें
- मोबाइल में हमेशा पासवर्ड डालकर रखें
- साइबर कैफे पर अकाउंट खोलने के बाद सतर्कता के साथ बंद करें
- किसी को भी अपने अकाउंट का पासवर्ड न बताएं
- फेसबुक पर सोच समझकर ही अपरिचित को दोस्त बनाएं
- निजी जानकारियां किसी भी कीमत पर शेयर न करें
सात साल तक की सजा
फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने पर पुलिस द्वारा आईटी एक्ट की धारा 66 ए और आईपीसी की धारा 420 ए 467 ए 469 और 471 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। जिसमें अलग -अलग धाराओं में अलग-अलग सजा है। आईटी एक्ट की धारा में कम से कम तीन साल की सजा है। कुल मिलाकर आरोपी को लगभग सात साल की सजा हो सकती है।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर अकाउंट बनाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। पर्सनल फोटो और अन्य जानकारियां कतई अपलोड न करें और किसी के साथ भी साझा न करें। यदि किसी की आईडी हैक होती है तो तत्काल साइबर सेल को जानकारी दें।
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed