फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cases of eye infection increased by 30%, 400 patients are being treated daily

झांसी : आंखों में संक्रमण के मामले 30 फीसदी बढ़े, रोजाना 400 मरीज करा रहे इसका इलाज

Fri, 10 Sep 2021 11:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 11:18 AM IST
सार

डेंगू, वायरल के बीच अब आंखों में संक्रमण से लोग परेशान हैं। धूप और बारिश के मिले-जुले असर से कंजक्टिवाइटिस के मरीज 30 फीसदी बढ़ गए हैं। झांसी में रोजाना 400 मरीज इसका इलाज करा रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि मर्ज बढ़ने से पहले ही इलाज करा लें ताकि, संक्रमण का परिवार के दूसरे लोगों में भी प्रसार न हो पाए।

विज्ञापन
Jhansi: Cases of eye infection increased by 30%, 400 patients are being treated daily
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगस्त और सितंबर में बारिश के मौसम के कारण आंखों में कंजक्टिवाइटिस व पिंक आई की शिकायत होने लगती है। इस मौसम में कभी एकाएक तेज गर्मी पड़ती है और कभी तेज बारिश होने लगती है। मौसम के इस असंतुलन के कारण बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय होकर आंख में संक्रमण फैलाने लगते हैं। बैक्टीरिया और वायरस का संक्रमण अधिकतर पहले एक आंख में होता है। कुछ दिनों बाद दूसरी आंख में फैल जाता है। घर में एक रोगी से दूसरों में भी फैलने लगता है।
विज्ञापन


इन दिनों कंजक्टिवाइटिस और पिंक आई के मामलों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। झांसी में 25 नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। हर आई स्पेशिलिस्ट के पास रोजाना 12 से 18 मरीज इस बीमारी के पहुंच रहे हैं। ऐसे में रोजाना लगभग 400 मरीज कंजक्टिवाइटिस का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


लक्षण
- आंख लाल हो जाना
- आंख से पानी आना
- कीचड़ आना, चुभन व दर्द होना
- सुबह उठने पर आंख चिपक जाना
ये ध्यान रखें
- आंख की सफाई रखें
- दिन में 4-5 बार पानी से आंख धोएं
- आंख को उंगली से न खुजाएं
- साफ कपड़े का इस्तेमाल करें
- गाड़ी चलाते समय चश्मा, हेल्मेट लगाएं

ना  बरते ये लापरवाही
संक्रमण होने पर अपनी तौलिया, चादर, रुमाल किसी दूसरे को इस्तेमाल न करने दें। अपने आप किसी दवा का इस्तेमाल न करें। रोग को ज्यादा बढ़ने न दें। समय पर डॉक्टर से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में कंजक्टिवाइटिस के मामले 30 फीसदी बढ़ गए हैं। मैं ही रोज 15 से 18 मरीजों का इलाज करता हूं। इस बीमारी में जितना जल्दी इलाज करा लें वो ठीक है, क्योंकि कंजक्टिवाइटिस परिवार में एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। साथ ही गुलाब जल न डालें। - डॉ. शमी, नेत्र रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed