फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eye flu: Eye drops of branded companies became short as the consumption doubled

आई फ्लू: खपत दोगुनी तो ब्रांडेड कंपनियों की आई ड्राॅप हुईं शॉर्ट

Mon, 24 Jul 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Eye flu: Eye drops of branded companies became short as the consumption doubled
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आई फ्लू यानी वायरल कंजेक्टिवाइटिस के बढ़ते हमले के बीच एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल आई ड्राॅप की खपत दोगुनी हो गई है। हाल ये है कि कई ब्रांडेड कंपनियों की आई ड्राप बाजार में शॉर्ट (कमी) हो गई हैं। दवा विक्रेताओं ने खरीद के लिए कंपनियों में ऑर्डर लगा दिए हैं। कंपनियां उत्पादन नहीं बढ़ाती हैं तो आने वाले समय में और भी कमी हो सकती है।

इन दिनों बच्चों से लेकर बड़े तक आई फ्लू की चपेट में आ गए हैं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार यादव का कहना है कि कई सालों बाद इस तेजी से ये बीमारी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। मानसूनी सीजन में इन दिनों मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी तेज उमस भरी गर्मी हो जाती है, तो कभी बारिश के साथ-साथ सर्द हवाएं चलने लगती हैं। सर्द-गर्म का ये वातावरण वायरस के पनपने के लिए मुफीद होता है। ऐसे में आई फ्लू का वायरस इस सीजन में खूब हमलावर है। दो सप्ताह के अंदर ही वायरल कंजेक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या में एकदम से 20 गुना तक का उछाल आ गया है। वहीं, दवा विक्रेता दिनेश अग्रवाल ने बताया कि एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल आई ड्राॅप की खपत दोगुनी हो गई है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी के मुताबिक कई मरीज आंख में जरा सी खुजली या दर्द होने पर बिना चिकित्सीय सलाह के ड्रॉप खरीदकर डाल रहे हैं। ऐसे में कई ब्रांडेड कंपनियों की एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल आई ड्राॅप भी शॉर्ट हो गई है।
विज्ञापन

इन आई ड्रॉप की खपत बढ़ी
- मोक्सीफ्लोक्सासिन
- टोब्रामाइसिन
- सिप्रोफ्लॉक्सिन
- ओफ्लोक्सासिन
- एजिथ्रोमाइसिन ऑइंटमेंट


इन बातों का रखें ध्यान
- घर आने पर साबुन से हाथ धोएं
- घर से बाहर हैं तो हाथों को सैनिटाइज करते रहें
- आंख में हाथ बिल्कुल नहीं लगाएं
- दूसरों से हाथ मिलाने से भी बचें
- बिना डॉक्टर से पूछे स्टेरॉयड युक्त आई ड्रॉप न डालें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed