{"_id":"68ab6e4a3945a417e80edc76","slug":"extortion-gang-of-girls-on-the-streets-of-the-metropolis-video-going-viral-on-social-media-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-626241-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महानगर की सड़कों पर युवतियों का वसूली गैंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महानगर की सड़कों पर युवतियों का वसूली गैंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में मध्य प्रदेश की कुछ युवतियां राहगीरों को रोककर जबरन उगाही कर रही हैं। पैसा देने में आनाकानी करने पर अभद्रता पर आमादा हो जाती हैं। रविवार को यह गिरोह डीआरएम कार्यालय के पास वसूली करता दिखा। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक युवतियां वहां से जा चुकी थीं। कुछ राहगीरों ने एक्स पर युवतियों के वीडियो अपलोड किए हैं। पुलिस इन युवतियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
करीब एक सप्ताह से छह युवतियों का गिरोह सक्रिय है। अलग-अलग जगहों पर यह गिरोह वसूली करते नजर आता है। शनिवार को प्रेमनगर के हंसारी में सड़क पर खड़ी होकर वसूली कर रही थीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मध्य प्रदेश निवासी यह युवतियां खुद को एक स्वयंसेवी संस्था का सदस्य बताते हुए पैसों की मांग करती हैं। राहगीरों के पूछताछ करने पर उनसे बदसलूकी करने लगती हैं। इसी तरह थापक बाग, स्टेशन रोड, उनाव बालाजी मार्ग, आला घाट के पास से इन युवतियों की ओर से वसूली की शिकायतें पुलिस तक पहुंची। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से युवतियों की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन