{"_id":"6855c102a71ca7f39d04a1eb","slug":"expressed-protest-by-giving-a-handful-of-wheat-to-the-city-magistrate-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-581791-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नगर मजिस्ट्रेट को एक मुट्ठी गेहूं देकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नगर मजिस्ट्रेट को एक मुट्ठी गेहूं देकर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एक ने कोछाभांवर, मुस्तरा, टांकोरी, पिछोर गांव के किसानों का भूमि अधिग्रहण का विरोध जताया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में किसान नगर मजिस्ट्रेट से मिले और एक मुट्ठी गेहूं देकर विरोध जताया।
किसानों ने कहा कि जिस गेहूं की फसल को हम पैदा कर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। उसी गेहूं के खेत को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद किसानों से जबरन छीनना चाहती है। नगर मजिस्ट्रेट ने किसानों की समस्या सुनी और साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही जिलाधिकारी की तरफ से उक्त समस्या से अवगत कराकर त्वरित समाधान करवाया जाएगा। विरोध करते हुए किसानों ने कहा कि समस्या का निदान नहीं हुआ तो किसान सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान देशराज रिछारिया, मुकेश अग्रवाल, धर्मेंद्र, सियाराम, दीपू, राजेंद्र सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन