फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Expressed joy on the announcement of Bharat Ratna being given to Advani

Jhansi News: आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर जताया हर्ष

Sun, 04 Feb 2024 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 04 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Expressed joy on the announcement of Bharat Ratna being given to Advani
झांसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार अभियान मंच की बैठक अध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें रथयात्रा के संयोजक एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा पर हर्ष जताया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश तिवारी, कालीचरण जारौलिया, महेश चंद्र पांडेय, महेश चंद्र सर्राफ, राधे राय, राम प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-------------
फोटो
मतदाता जागरूकता अभियान पर की चर्चा
झांसी। नागरिक सुरक्षा कोर नगरा प्रभाग झांसी की पोस्ट संख्या - 2 की मासिक बैठक एसआरएम पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक सुमित गौड़, विशिष्ट अतिथि डिप्टी डिवीजनल वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव रहे। बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित करने, लक्ष्य के सापेक्ष पोस्ट में वार्डन सेवा में भर्ती एवं हाउस होल्ड रजिस्टर पूर्ण कराए जाने, क्षेत्र में प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पोस्ट वार्डन कालका प्रसाद, रविंद्र चौधरी, सुनीता, श्याम लाल, सज्जन सिंह, कुसुम, मालती, विकास श्रीवास मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----------
फोटो


सूडोकू प्रतियोगिता में जीते ज्ञान सिंह गुर्जर
झांसी। बी फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को सूडोकू प्रतियोगिता हुई। इसमें नगरा के ज्ञान सिंह गुर्जर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर बड़ागांव उरई के राम प्रकाश रहे। सांत्वना पुरस्कार सुरेश चंद्र, अनवर खान, दीपांशु कुशवाहा व हिमांशु कुशवाहा को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मजहर अली ने की। इस अवसर पर संरक्षक जेके दोहरे, दिलीप कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव नीतिश मौर्या, अनिल रिछारिया, अखलाक मकरानी, आकाश वर्मा, दीपक, गंगा कुशवाहा, राजेंद्र राय मौजूद रहे। कार्यक्रम में रईस मंसूरी को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed