फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Exam Phobia: Children refuse to take exams, family members are getting them counselled

एग्जाम फोबिया : बच्चों का परीक्षा से इन्कार, परिजन करवा रहे काउंसलिंग

Tue, 21 Jan 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Exam Phobia: Children refuse to take exams, family members are getting them counselled

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों पर अभी से एग्जाम फोबिया हावी होने लगा है। कोई बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक नहीं आने की आशंका से परेशान है तो कोई रिवीजन में याद नहीं आने से। ऐसे कई विद्यार्थी परीक्षा छोड़ने की जिद पर अड़े हैं, जिनकी परिजनों ने काउंसलिंग कराई है।

मनोचिकित्सक ने सलाह दी कि बिना होड़ और तनाव के परीक्षा की तैयारी करें। यदि पढ़ाई पर चर्चा करनी है तो सीधे संवाद करें। सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुप से दूरी बनाएं। परीक्षा में बेहतर से बेहतर करने पर फोकस करें।
विज्ञापन




हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसे लेकर विद्यार्थी अच्छे अंक लाने की होड़ में दिन-रात पढ़ाई में जुटे हैं। कई विद्यार्थी तो रिवीजन में लगे हैं। इस वजह से अपनी तैयारी कमजोर मानकर कई फोबिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. सिकाफा जाफरीन ने बताया कि परिजनों का अपने बच्चों को लेकर काउंसलिंग के लिए आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि स्वयं की तैयारी कम मानकर कई विद्यार्थी परीक्षा न देने का मन बना चुके हैं। अगले वर्ष परीक्षा देने की बात कह रहे हैं। एक विद्यार्थी ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बर्बाद कर दिया है, जिसकी वजह से मजबूती से तैयारी नहीं हो सकी।




डॉ. सिकाफा जाफरीन ने मशविरा दिया कि कोई भी विद्यार्थी अपने किसी साथी से बेहतर अंक लाने की होड़ न करे। अपने स्तर से तैयारी करें और परीक्षा में बेहतर करने का प्रयास करें। यदि पढ़ाई का कोई वाट्सएप ग्रुप बना है तो उस पर अपनी समस्या शेयर नहीं करें। यदि शेयर करते हैं तो हर कोई अपना-अपना मशविरा देगा, जिससे और भ्रम की स्थिति बनेगी। विद्यार्थी आमने-सामने या फिर सीधे फोन पर बात करें। तनाव मुक्त रहने के लिए आधा-एक घंटा संगीत सुने या फिर सैर करने के लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed