फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   EX MLA and his son again accused report

Jhansi News: घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पूर्व विधायक और उनके बेटे पर रिपोर्ट

Fri, 23 Dec 2022 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
EX MLA and his son again accused report
झांसी। घर में घुसकर मारपीट एवं वसूली के आरोप में पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत समेत उनके पुत्र के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बड़ागांव के गौरारी गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर 2022 को पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत अपने पुत्र मुकेश के साथ जबर्दस्ती उसके घर में घुस आए। इनके साथ पांच-छह अज्ञात लोग भी थे। इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर में खड़ा ट्रैक्टर समेत कार की चाबी छीन ली और दोनों वाहन लेकर जाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मार डालने को धमकाया। धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी लेकिन, उनका कहना है कोई सुनवाई नहीं हुई। धर्मेंद्र अपने वाहन छुड़वाने के लिए कुछ दिन पहले पूर्व विधायक के घर पहुंचे। उनके साथ दुबारा भी मारपीट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी गई। इसके बाद धर्मेंद्र कोर्ट की शरण में पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत, पुत्र मुकेश समेत पांच अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 387 एवं 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया। बड़ागांव थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed