{"_id":"5f6f99998ebc3e9be346292c","slug":"every-months-spend-25-lack-after-that-not-safe-nagar-nigam-jhansi-news-jhs177222879","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने 25 लाख खर्च, फिर भी नगर निगम असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने 25 लाख खर्च, फिर भी नगर निगम असुरक्षित
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम अपने कार्यालय और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा पर हर महीने 25 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके बाद भी निगम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की पोल खुल गई है। 200 सुरक्षाकर्मियों की फौज के बाद भी हालत यह है कि नगर निगम परिसर में जुआ और शराब की महफिलें सजती हैं। इससे साफ है कि जब नगर निगम कार्यालय का यह हाल है, तो पार्कों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा प्रबंध भी महज दिखावा बनकर रह गए हैं। नगर निगम कार्यालय में युवक की मौत के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐेसे में सुरक्षा एजेंसी भी जांच के घेरे में आ गई है। जांच टीम ने नगर निगम के अन्य स्थानों की सुरक्षा को लेकर भी मंथन शुरू किया है।
नगर निगम में बुधवार रात को लिफ्ट में गिरने से युवक आसिफ की मौत को लेकर नगर निगम की टीम जांच में जुट गई है। वहीं युवक के नगर निगम में आने को लेकर टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें बड़ी गलती सुरक्षा एजेंसी की सामने आ रही है। महानगर के प्रमुख संस्थान में रात के वक्त एक अनजान शख्स का प्रवेश कर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। जांच टीम के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम में कई महत्वपूर्ण रिकार्ड और महानगर की विकास योजनाओं समेत तमाम दस्तावेज हैं। ऐेसे तो कोई भी किसी अन्य घटना को अंजाम दे सकता है। इसके साथ ही जांच टीम इस पहलू को भी खंगाल रही है कि नगर निगम में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बाद भी शराब की महफिलें और जुआ कैसे चल रहा था? बताया जाता है कि नगर निगम की अन्य संपत्तियों और पार्कों में तैनात जवानों में से अधिकतर तो ड्यूटी पर जाते ही नहीं हैं। ऐसे में हर महीने नगर निगम सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपये बहा रहा है। जांच टीम इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि डीजल चोरी में कहीं सुरक्षाकर्मियों की साठगांठ तो नहीं है। शनिवार को जांच टीम के सामने कई सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
------------
डीजल चोरी में होंगे कई बड़े खुलासे
नगर निगम में युवक की मौत के बाद डीजल चोरी को लेकर जांच शुरू हो गई है। बताया जाता है कि नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के संरक्षण में डीजल का खेल चलता है। इसे लेकर भी जांच टीम काम कर रही है। जल्द ही इसमें बड़ा खुलासा होने वाला है।
विज्ञापन
---------
मार्च 2020 में खत्म हो चुका अनुबंध
नगर निगम में कार्यरत सुरक्षा एजेेंसी का अनुबंध मार्च 2020 में खत्म हो चुका है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते नया टेंडर नहीं हो सका। ऐसे में पुरानी एजेंसी को ही आगे बढ़ा दिया गया। इसमें निगम की भी अनदेखी सामने आ रही है।
---------
सिक्योरिटी अफसर की होगी तैनाती
महापौर रामतीर्थ सिंघल ने नगर निगम में हुई घटना के बाद सिक्योरिटी अफसर की तैनाती करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि सेना के रिटायर्ड अधिकारी को सिक्योरिटी अफसर के तौर पर तैनात किया जाएगा। वहीं जांच में सुरक्षाकर्मियों के प्रशिक्षण का भी बिंदु शामिल करने के लिए कहा गया है।
-----------
पुलिस जांच के लिए भेजेगी विसरा
बुधवार को नगर निगम की लिफ्ट में गिरकर हुई आसिफ की मौत के मामले में नवाबाद पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस आसिफ का विसरा व मोपेड से मिली कट्टी को जांच के लिए लैब में भेजेगी। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।