फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after 24 hours the minor lover couple was not found

Jhansi News: चौबीस घंटे बाद भी नाबालिग प्रेमी युगल का नहीं चला पता

Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours the minor lover couple was not found
झांसी। माताटीला बांध में कूदे बबीना निवासी नाबालिग प्रेमी युगल का चौबीस घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को भी पुलिस टीम ने दोनों की तलाश के लिए सात गोताखोर बेतवा नदी और बांध में उतारे। कई घंटे की तलाश के बाद भी उन दोनों के बारे में कुछ मालूम नहीं चला। उधर, प्रेमी युगल के बांध में कूदने की सूचना पर परिजन भी बदहवास हाल में वहां पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस युगल की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

बबीना के न्यू पंप हाउस रोड निवासी सत्रह वर्ष का किशोर दसवीं का छात्र है। घर के पास में ही कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी (14) रहती है। दोनों कस्बे में साथ में ट्यूशन पढ़ते हैं। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह रोजाना की तरह वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। काफी देर तक वह लौटकर नहीं आई। परिजनों ने दोस्तों के यहां उसकी तलाश की लेकिन, उसका पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। परेशान परिजन बबीना थाने पहुंच गए। यहां छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, छात्र के परिजन भी थाना पहुंच गए और गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

दोस्तों से पूछताछ में मालूम चला कि दोनों एक साथ बाइक से निकले थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे छात्र की बाइक माताटीला बांध के पास मिली। दोनों की चप्पलें बांध के गेट नंबर चार के पास से बरामद हुईं। उनके बांध में कूदने की आशंका के चलते पुलिस ने गोतखोरों को बांध में उतारा। कई घंटे तलाश के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह से पुलिस टीम ने फिर उनकी तलाश शुरू कराई। तालबेहट पुलिस ने तीन एवं बबीना पुलिस ने चार गोताखोरों को तलाश में लगाया। गेट के पास जाल भी डाला गया। उधर, दोनों के परिजन भी बदहवास हाल में पहुंच गए। देर शाम तक युगल की तलाश में अभियान चलता रहा। बबीना इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय का कहना है बांध के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से भी पड़ताल की गई लेकिन, दोनों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed