फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enleggal recovery in mandi

मंडी में अनाधिकृत विक्रेता बैठाकर हो रही चौथ वसूली

Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Enleggal recovery in mandi
झांसी। मंडी में अनाधिकृत विक्रेता बैठाकर चौथ वसूली की जा रही है। तीन दिन पहले देर रात मंडी पहुंचे सचिव भी इस मामले को पकड़ चुके हैं। अब मंडी प्रशासन ने अवैध रूप से विक्रय करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

मंडी में लाइसेंस धारक व्यापारियों को ही व्यापार करने की छूट है। मगर कुछ व्यापारी लाइसेंस लेने के बाद दूसरे छोटे विक्रेताओं को सरकारी परिसर में बैठा रहे हैं। इसके एवज में वह बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं से चौथ वसूलते हैं। यह मामला संज्ञान में आने पर मंडी सचिव ने तीन दिन पहले छापेमारी की थी। अवैध रूप से मंडी में सात-आठ विक्रेता को भी पकड़ लिया था। उनका तराजू आदि जब्त करा लिया था। बाद में चेतावनी देकर विक्रेताओं को छोड़ दिया। इसके बावजूद यह काम अभी भी जारी है। इस मामले में मंडी सचिव पंकज शर्मा का कहना है कि इस तरह का कोई काम मंडी के अंदर नहीं होने दिया जाएगा। जिस किसी की भी इस कार्य में संलिप्तता है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed