{"_id":"603d4f478ebc3ed82f3cda4f","slug":"enlegal-parking-for-gundai-jhansi-news-jhs189824210","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाग जाओ ‘साहब’, अब तो अवैध पार्किंग वाले लोगों से गुंडई करने लगे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाग जाओ ‘साहब’, अब तो अवैध पार्किंग वाले लोगों से गुंडई करने लगे हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में अवैध पार्किंग के नाम पर अब लोगों से गुंडई शुरू हो गई है। पार्किंग संचालक लोगों से जबरन वसूली कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट करने के साथ अभद्रता कर रहे हैं, लेकिन अफसर अब तक चेते नहीं हैं। महानगर के किला रोड पर रविवार रात को पार्किंग संचालकों के गुर्गों ने एक रिटायर्ड बैंक अफसर के साथ अभद्रता कर दी। मामले में बैंक अफसर ने नवाबाद थाने में तहरीर दी है।
महानगर में अवैध पार्किंगों के नाम पर लोगों से वसूली के साथ गुंडई शुरू हो गई है। रविवार रात को रायगंज निवासी रिटायर्ड बैंक अफसर देशराज सिंह यादव किला रोड मुक्ताकाशीय मंच के सामने कार रोककर अपने परिजनों को बैठा रहे थे। इस दौरान एक युवक पार्किंग शुल्क की मांग करते हुए उनकी कार पर लटक गया।
वे वहां से कार ले जाने लगे तो दो बाइक पर तीन लोगों ने घेरने की कोशिश करते हुए जीवनशाह तिराहे पर कार को ओवरटेक कर रोक लिया और अभद्रता की। सोमवार को उन्होंने नवाबाद थाने में तहरीर देकर अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
टैैक्सी चालकों से भी हो रही मारपीट
टैक्सी चालकों ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत करते हुए अवैध वसूली रोकने की मांग की। टैक्सी चालकों ने कहा कि मंडी तिराहे से लेकर सदनशाह धर्मकांटा तक टैक्सी खड़े करने पर वसूली की जाती है। पैसे न देने पर अभद्रता और मारपीट की जाती है। उन्होंने युवकों के नाम एसएसपी को बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में भगवानदास कुशवाह, अब्दुल अजहर, इकबाल खान, मनीष राय, रसीद खान, सुनील यादव, हमीद समेत तमाम टैक्सी चालक शामिल हैं।
बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर करें कार्रवाई: नगर आयुक्त
महानगर में पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त अवनीश राय ने संज्ञान लेते हुए जेडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मेडिकल कॉलेज के पास, इलाइट से जीवनशाह बीकेडी, बीकेडी से खंडेराव गेट कोतवाली, मिनर्वा से गोविंद तिराहा झोकनबाग और इलाइट से सीपरी बाजार तक बने होटल, नर्सिंग होम, मॉल और मार्के ट में बेसमेंट का प्रयोग पार्किंग के लिए न कर व्यावसायिक तौर पर उपयोग हो रहा है। साथ ही, कुछ प्रतिष्ठानों में आवासीय नक्शे पास कराकर व्यावसायिक गतिविधि संचालित हो रही है। उन्होंने जेडीए उपाध्यक्ष से कहा है कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए पार्किंग के लिए बेसमेंट का उपयोग कराने को बाध्य किया जाए। ताकि अतिक्रमण की समस्या दूर हो सके। इसके साथ ही, नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को मोतीलाल पार्किंग में हुए अवैध अतिक्रमण का जायजा लिया। यहां से कुछ अतिक्रमण हटाया भी गया।
पार्किंग के नाम पर लोगों से गुंडई की जा रही है। जबरन वसूली की जाती है। मामले में अफसरों को कार्रवाई करनी चाहिए।- अभिनव शर्मा
महानगर में तमाम अवैध पार्किंग चल रही हैं। जहां पर वसूली होने के साथ लोगों से अभद्रता और मारपीट भी की जा रही है।- रीतेश
पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली बंद होनी चाहिए। अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और पार्किंग वाले अभद्रता कर रहे हैं।- जितेंद्र शर्मा
पार्किंग शुल्क देने में कोई मना नहीं करता है, लेकिन पार्किंग के नाम पर खुली लूट और अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे।- बंटी