फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   end amar ujala mela

‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का हुआ भव्य समापन

Wed, 26 Jun 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
end amar ujala mela
झांसी। ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला मैदान में लगे ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। बच्चे व युवा बॉलीवुड फिल्मों के संगीत पर जमकर थिरके। महिलाओं ने भी खूब खरीदारी की। अंतिम दिन सभी स्टालों पर व्यापक भीड़ रहीं। वहीं दतिया के गोविंद मसालों के लकी ड्रा भी खोले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम फेस्टिवल में बेहद रौनक नजर आयी। लोग अपने परिवारों के साथ फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए उमड़ पडे़। राजस्थान के आचारों के साथ ही राजस्थान के मन भावन 56 प्रकार के व्यंजन लोगों को बेहद पसंद आए। कई लोगों ने मारवाड़ी लस्सी और चूरमा के लड्डू का स्वाद लिया। महिलाएं भी खरीदारी में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

घर को सजाने के लिए असम के बांस से बनी वस्तुएं खरीदीं, इसके साथ ही खिड़की व दरवाजों को सजाने के लिए आकर्षक डिजाइनों के पर्दे तथा बेड शीट भी पसंद कीं। कई महिलाओं ने कांजीवरम तथा सूरत की चौखाने बार्डर को भी खरीदा। फेस्टिवल में बच्चे व युवा भी मौज मस्ती उठाने में पीछे नहीं रहे। सांस्कृतिक मंच पर युवाओं ने किशोर कुमार, ए आर रहमान तथा कुमार सानू की आवाज में गीत गाए और कई कलाकारों की मिमिक्री भी की। साथ ही बर्फ का गोला और आइसक्रीम का भी लुत्फ उठाया। आकर्षक गीत संगीत में डूबे परिसर में लोग देर रात तक उमड़ते रहे। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद मसाला के खोले गए लकी ड्रा
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में दतिया के गोविंद मसाला की भी धूम रही। फेस्टिवल के समापन दिवस गोविंद मसाला के लकी ड्रा खोले गए, जिसके इनामी विजेताओं की सूची 27 जून को अमर उजाला में प्रकाशित होगी। लकी ड्रा अवसर पर एमडी संजीव साहू, मैनेजर पुष्पेंद्र मिश्रा, सुपर स्टाकिस्ट विजय साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed