फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Encounter: Police caught two miscreants, one injured due to bullet injury

मुठभेड़ : पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, गोली लगने से एक जख्मीज

Fri, 24 Jan 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Encounter: Police caught two miscreants, one injured due to bullet injury
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सकरार थाना इलाके में बृहस्पतिवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। इनमें से एक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों से चोरी के दो ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं। दोनों पर अलग-अलग जिलों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। नशीला पदार्थ खिलाकर वे लोगों को निशाना बनाते थे।
सकरार के ग्राम जावन निवासी हरेंद्र कुशवाहा से 20 नवंबर 2024 को दो लोगों ने संपर्क किया था। उन्होंने हरेंद्र का ट्रैक्टर बुक किया था। कुछ दूर ले जाने के बाद बदमाशों ने हरेंद्र को चाय-नाश्ता कराया था। इसमें नशीला पदार्थ मिला दिया था। हरेंद्र के बेसुध होते ही दोनों बदमाश ट्रैक्टर लेकर भाग गए थे। घटना का मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश ट्रैक्टर बेचने की फिराक में क्षेत्र में मौजूद हैं। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर और सकरार थाना प्रभारी अमीराम सिंह अपनी टीमों के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जावन पुलिया के पास दो बदमाश मिल गए। उनके पास दो ट्रैक्टर थे। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली एक बदमाश में बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश जिला औरैया के दिबियापुरा थाने का निवासी मोनू चौहान है। मोनू पर बांदा, नोएडा समेत कई जिलों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दूसरे ने अपना नाम जिला इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र का वीरेंद्र जाटव बताया। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों के पास से बरामद किए गए दो ट्रैक्टरों में से एक रायबरेली से चुराया गया है। इसका वहां गुरुबक्श थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed