{"_id":"6612d137d2239451a50e4984","slug":"encounter-between-police-and-three-miscreants-in-jhansi-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: झांसी में पुलिस और तीन बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: झांसी में पुलिस और तीन बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल
Sun, 07 Apr 2024 10:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:50 PM IST
सार
झांसी में पुलिस और तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर हाईवे के पास अंजनी माता रोड पर शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश थाना समथर के बउआखेड़ा गांव निवासी आनंद अहिरवार व टोड़ीफतेहपुर ग्राम धुरवई घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, उनके साथी पारीछा नई बस्ती निवासी सोनू रैकवार को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचे, कारतूस और लगभग छह लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में हुई एक चोरी में इन बदमाशों का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन