फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Empty plot Deen dayal park burn fire

दीनदयाल नगर में खाली प्लॉटों पर जमा कचरे में लगाई जा रही है आग

Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Empty plot Deen dayal park burn fire
झांसी। महानगर के दीनदयाल नगर स्थित खाली प्लॉटों पर नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा कचरा डालकर आग लगा दी जाती है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इलाके में जैन मंदिर व भारत माता के मंदिर के आसपास सहित लगभग दस खाली प्लॉट पड़े हुए है। जिन पर अभी पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जिसके चलते आसपास के इलाकों के अलावा सफाई कर्मियों द्वारा कचरा डाल दिया जाता है। वहीं जमा कचरे में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा आग लाग दी जाती है। आग लगने से जहरीला धुआं उठने लगता है। जो आसपास के घरों में घुस जाता है। जिसके चलते इलाके के लोगों का दम घुटने लगाता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार आला अधिकारियों से शिकायत की गई।
विज्ञापन

खाली प्लॉटों पर काफी कचरा जमा हो जाता है। कचरे में आग लगते ही पूरे इलाके में धुआं ही धुआं हो जाता है। जिससे घरों में बैठना तक मुश्किल हो जाता है। प्रेमलता अग्रवाल, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा भी खाली प्लॉटों पर कचरा डाला जा रहा है। जिससे आसपास के इलाकों में काफी दुर्गंध आती है। महिमा जैन, स्थानीय नागरिक
कचरे में आग लगते ही पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल जाता है। जिससे हर समय गंभीर बीमारियां का भय रहता है। स्थायी निदान होना आवश्यक है। राकेश वर्मा, स्थानीय नागरिक
नगर निगम के अधिकारियों सहित कई अधिकारियों से स्थायी निदान के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी देखने तक नही आया है। वर्षा प्रजापति, स्थानीय नागरिक
इलाके में खाली पड़े प्लॉटों पर सालों से कचरा डाला जा रहा है। नगर निगम द्वारा कचरे के उठान की व्यवस्था नही होने के कारण पूरे इलाके में काफी बदबू आती रहती है। आशीष तिवारी, स्थानीय नागरिक

नगर निगम के कर्मचारी कचरा डालकर आग लगा देते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें भी की गई है। लेकिन बेअसर रही हैं। राजीव नायक, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed