{"_id":"613d02f48ebc3ea6a953165c","slug":"employees-will-be-punished-for-negligence-in-dengue-prevention-measures-jhansi-news-jhs2040785146","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : डेंगू रोकथाम के उपायों में लापरवाही पर दंडित होंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : डेंगू रोकथाम के उपायों में लापरवाही पर दंडित होंगे कर्मचारी
Sun, 12 Sep 2021 10:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:57 AM IST
सार
डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने मंडल के सभी डीएम को अपने-अपने क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि डेंगू रोकथाम के उपायों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मंडल के क्षेत्रों से डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीज अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। विभाग मिलकर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की आबादी को संक्रामक बीमारियों से बचाने के कारगर उपाय करें।
लोगों से अपील है कि मच्छर प्रतिरोधी उपाय जैसे मच्छरदानी का उपयोग, खिड़कियों पर मच्छरजाली लगाना, पानी जमा न होने देना, कूलर की नियमित सफाई, पानी की टंकियों को ढककर रखना, ऐसे कपड़े पहनें, जिससे शरीर अधिक से अधिक ढका रहे, साथ ही यदि बुखार आए तो बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें। मंडल स्तर पर एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतरिया व एनएचएम के मंडल प्रबंधक आनंद चौबे को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
साथ ही साथ उन्होनें मंडल के सभी डीएम को अपने-अपने क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में निरोधात्मक कार्यवाही व जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि डेंगू रोकथाम के उपायों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।