फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emergency and ICU monitors turned on

Jhansi News: इमरजेंसी व आईसीयू के मॉनीटर हुए चालू

Thu, 17 Jul 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Emergency and ICU monitors turned on
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और आईसीयू के सभी बीपी मॉनिटर और ऑक्सीमीटर मंगलवार को चालू हो गए। बुधवार को एसआईसी ने इमरजेंसी और आईसीयू का जायजा लिया। नर्सिंग स्टॉफ को आदेश दिए यदि कोई खामी हो तो तुरंत अवगत कराएं। बताते चलें 13 जुलाई को अमर उजाला में ‘इमरजेंसी और आईसीयू के कई बीपी मॉनिटर और ऑक्सीमीटर खराब’ होने की खबर प्रमुखता से छपी। इस मामले में शासन-प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट तलब करते हुए खामियां दूर करने के आदेश दिए। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टेक्नीशियन को बीपी मॉनिटर और ऑक्सीमीटर 48 घंटे के अंदर दुरुस्त करने के आदेश दिए। इंजीनियरों की टीम ने प्रत्येक मॉनीटर की जांच की और गड़बड़ी दूर की। बुधवार को एसआईसी डाॅ. सचिन माहुर ने इमरजेंसी और आईसीयू का निरीक्षण करके प्रत्येक मॉनीटर को देखा और सभी चालू हालत में मिले। डॉ. माहुर ने बताया सभी मॉनीटर और ऑक्सीमीटर चालू करवा दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed