{"_id":"683cb53862aca932cc098e91","slug":"electricity-workers-angry-with-the-action-warned-of-fierce-agitation-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-568306-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार्रवाई से नाराज बिजलीकर्मियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार्रवाई से नाराज बिजलीकर्मियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने विभागीय समीक्षा बैठक को बीच में छोड़ने वाले 87 अधिशासी अभियंताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे नाराज अभियंता और कर्मचारियाें ने निजीकरण के खिलाफ अपना आंदोलन और भी उग्र करने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेयरमैन को पत्र भेजते हुए चेतावनी दी है कि यदि वह कार्रवाई का निर्देश वापस नहीं लेते हैं तो वह अपना आंदोलन तेज करेंगे। सभी कर्मी आज सोमवार से विभागीय मीटिंग और वीडियो कॉफ्रेंस का विरोध तो करेंगे ही, साथ ही 2 से शाम 5 बजे तक मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।
निजीकरण को लेकर बिजली अभियंता व कर्मियों का आंदोलन जारी बना हुआ है। 2 से 5 बजे तक मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन जारी बना हुआ था। इसी क्रम में 27 मई को प्रदेश 87 अधिशाषी अभियंताओं ने विभागीय कार्याें के संबंध में जारी वीडियो कॉफेंस बीच मीटिंग में ही छोड़ दी। इस पर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने नाराजगी प्रकट की और सभी 87 अधिशाषी अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
कार्रवाई को लेकर अब संयुक्त संघर्ष समिति ने भी विरोध का एलान किया है। उनका कहना है कि नेटवर्क की समस्या तो कोई उपभोक्ताओं की समस्याओं के चलते वीडियो कॉफ्रेंस से बाहर हुए थे। लेकिन चेयरमैन ने सभी अधिशाषी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस कार्रवाई का उन्होंने विरोध जताया है और कहा है कि यदि यह कार्रवाई वापस नहीं होती है तो वह उग्र्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं, आज सोमवार से संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अभियंता मीटिंग व वीडियो कॉफ्रेंस का विरोध करते हुए 2 से 5 बजे तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति के झांसी संयोजक सत्यदेव पाठक ने बताया कि अधिशासी अभियंताओं पर कार्रवाई को लेकर चेयरमैन को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि यदि कार्रवाई होती है तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इसके अलावा आज से वह विभागीय मीटिंग व वीडियो कॉफ्रेंस का विरोध जताएंगे।
बॉक्स में -
कार्रवाई के डर से अभियंता होने लगे बीमार
- पिछले दिनों शहर के हालात बद से बदतर हो गए। इसी के मद्देनजर मुन्नालाल पावर हाउस के उप खंड अधिकारी सौरभ मंगला के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आशंका व्यक्त की गई। यह जानकारी जब एसडीओ तक पहुंची तो वह डिप्रेशन में आ गए और बीमार पड़ गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया।