फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity connection in UPS Madha Delavali not found in inspection

निरीक्षण में नहीं मिला यूपीएस मढ़ा डिलावली में विद्युत कनेक्शन

Sat, 04 Sep 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection in UPS Madha Delavali not found in inspection
झांसी। विधि अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ विनोद कुमार मिश्रा ने जिला समन्वयक राजेश समेले, आरोग्य तिवारी और नवीन दुबे के साथ परिषदीय विद्यालयाें में कायाकल्प, भोजन गुणवत्ता, मिशन प्रेरणा के तहत संचालित गतिविधियां और कोविड प्रोटोकाल की हकीकत जानने के लिए मोंठ, गुरसराय और बामौर ब्लॉक के आठ स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यूपीएस मढ़ा डिलावली, चिरगांव में विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने पर बीएसए को तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेसिक प्राइमरी और यूपीएस गुरसराय और उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ौरी बामौर व्यवस्थित पाए गए।
विज्ञापन

एक सितंबर से परिषदीय विद्यालयों के खुल जाने के बाद अब अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर कोविड प्रोटोकाल की हकीकत जानने में लगे हैं। दो दिवसीय निरीक्षण के पहले दिन शुक्रवार को लखनऊ से आए अधिकारियों ने बीआरसी बामौर, कस्तूरबा विद्यालय गुरसराय, डीसी प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम गुरसराय, कंपोजिट विद्यालय बराठा, बड़ागांव, पारीछा, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चिरगांव, यूपीएस मढ़ा डिलावली चिरगांव और उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ौरी बामौर का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चिरगांव के ब्लॉक के यूपीएस मढ़ा डिलावली में विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। पूछताछ में प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्युत कनेक्शन के लिए बेसिक शिक्षा कार्यालय को सूचित किया जा चुका है लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं लगाया जा सका है। इस पर उन्होंने बीएसए वेद राम को तत्काल बिजली कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। डीसी प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम गुरसराय, कंपोजिट विद्यालय बराठा, बड़ागांव, पारीछा, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चिरगांव में कई बच्चे बिना मास्क के ही विद्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों ने अध्यापकों को निर्देश दिया कि बच्चे किसी भी हाल में बिना मास्क के कक्षा में न जाएं। स्कूलाें में सीटिंग व्यवस्था ठीक रही। हालांकि बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन

बेसिक प्राइमरी गुरसराय और यूपीएस गुरसराय स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अभिलेख पूरी तरह व्यवस्थित पाए गए। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ौरी बामौर में कायाकल्प योजना के तहत निर्मित विज्ञान शौचालय और वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था देख प्रधानाध्यापक को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed