फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electric power checking

मदकखाना व नैनागढ़ में बिजली चेकिंग से मचा हड़कंप

Thu, 19 Nov 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
electric power checking
electric mwtwr.jpeg - फोटो : electric mwtwr.jpeg
झांसी। बिजली विभाग की अलग- अलग टीमों ने बुधवार की सुबह मदकखाना और नैनागढ़ प्रेमनगर में चेकिंग कर 23 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। चेकिंग से लोगों में हड़कंप मच गया। उक्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अधीक्षण अभियंता (महानगर) एसआर गर्ग के निर्देश पर एक टीम ने गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े मदकखाना में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 12 लोगों को डायरेक्ट बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम में उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल, अवर अभियंता रमेश चंद्र शामिल रहे। इसी तरह दूसरी टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र नैनागढ़ में चेकिंग कर 11 लोगों को मीटर बाईपास व कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान विजिलेंस मौजूद रही।
विज्ञापन

ढाई महीने में पकड़े 628 बिजली चोर
बिजली विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पिछले ढाई महीने में 628 लोगों को चोरी करते पकड़ा गया। बिजली बकाया जमा न करने व कटे कनेक्शन को जोड़ने पर 121 लोगों के खिलाफ धारा पांच के तहत नोटिस (आरसी) जारी की गई। इस अवधि में 48 खराब मीटरों को बदला गया। अधीक्षण अभियंता एसआर गर्ग ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed