फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Election between mistake people agin NSA

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए

Fri, 26 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Election between mistake people agin NSA
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालोें के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में बृहस्पतिवार को जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने सभी को निष्पक्षता के साथ काम करने को कहा। कहा, सुविधानुसार सेक्टर एवं जोन बनाए गए हैं। एक सेक्टर में तीन ग्राम पंचायतें वहीं, एक जोन में 3 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में 6 से 7 मतदेय स्थल तथा प्रत्येक जोन में 5 से 6 न्याय पंचायतें शामिल की गई हैं। उन्होंने अभी से क्षेत्र का भ्रमण करने को कहा। उन्होंने बताया चुनाव के दौरान नोडल यूनिट ब्लॉक है। ब्लाक से ही पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। स्ट्रांग रुम तथा मतगणना भी ब्लॉक पर होगी। जनपद में 756 मतदान केन्द्र तथा 1676 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मास्टर ट्रेनर बेसिक शिक्षा अधिकारी हरवंश कुमार के मुताबिक जनपद में 165 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 57 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही 8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाये गये है। प्रशिक्षण सत्र में एडीएम बी प्रसाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह, डीएफओ विष्णुकान्त मिश्रा, एडीएम न्याय संजय पाण्डेय, जेडीए कृषि एसएस चौहान, सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सिफारिशी कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने चुनावी ड्यूटी कटवाने की सिफारिश लगाने वाले कर्मियोें को चेताते हुए कहाकि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियो रिकाडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed