{"_id":"6595a6d5c2f8d795fd07047b","slug":"elderly-man-trampled-on-highway-amid-dense-fog-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-237516-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घने कोहरे के बीच हाईवे पर बुजुर्ग को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घने कोहरे के बीच हाईवे पर बुजुर्ग को रौंदा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर घने कोहरे के बीच साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग बैंक से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ।
रक्सा के ग्राम डोंगरी निवासी मुन्नालाल राजपूत (71) खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार की सुबह वह अपना केवाईसी कराने के लिए बैंक गए हुए थे। शाम तकरीबन छह बजे वह साइकिल से वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दरम्यान झांसी-शिवपुरी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन रुका नहीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी में उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रक्सा थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।