{"_id":"5ed6894c8ebc3e904d5896c2","slug":"eikadashi-fast-distribute-sarbat-jhansi-news-jhs168116552","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकादशी पर रखा निर्जला व्रत, शरबत का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
निर्जला एकादशी के अवसर पर मालिनों का तिराहा पर बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान द्वारा किया शरबत ?
Link Copied
झांसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी को श्रद्धालुओं ने उत्साह से निर्जला एकादशी का पर्व मनाया। संपूर्ण दिन निर्जल व्रत रखा और अपने घर में भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना की। शरबत से भरे मटके , हाथ के पंखे और फल दान किए। हालांकि इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहे। वहीं, बाजारों में कई जगहों पर व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने शरबत का वितरण किया।
विज्ञापन
धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर निर्जल व्रत धारण करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं भगवान विष्णु पूर्ण करते हैं। व्रत धारण कर श्रद्धालुओं ने घरों में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। इस दौरान समीप के मंदिरों में तथा वेद पाठी ब्राह्मणों को दान किया। वहीं, मंदिरों में पुजारियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर भगवान विष्णु, राम, कृष्ण और भोले नाथ का अभिषेक किया। सोशल साइट्स पर अभिषेक, श्रृंगार व आरती का सीधा प्रसारण किया गया। इधर, बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान की ओर से रवीश त्रिपाठी, सुभाष चौरसिया, मयंक श्रीवास्तव, अमरनाथ गुप्ता आदि ने मालिनों के चौराहा पर शरबत का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।