फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight-year-old rape victim dies during treatment

Jhansi News: आठ साल की दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत

Wed, 29 Oct 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old rape victim dies during treatment
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। आठ साल की दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को उपचार के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह टीबी की मरीज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं हो रहे थे। पुलिस अफसरों के समझाने पर देर-शाम नारायण बाग के पास स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

मूल रूप से चिरगांव निवासी युवक कोछाभांवर इलाके में रहता है। अनबन होने के बाद उसकी पत्नी आठ साल की पुत्री के साथ गुरुग्राम में जाकर रहने लगी। वहां झांसी निवासी आकाश परिहार से उसकी नजदीकी हो गई। 21 अक्तूबर को वह गुरुग्राम से पत्नी एवं बेटी को लेकर झांसी आया। यहां मासूम ने बताया कि मां का प्रेमी आकाश नशीली गोलियां खिलाकर उससे दुष्कर्म करता था। पिता की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने 25 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उस दौरान पीड़िता की तबीयत खराब थी। टीबी की शिकायत पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि पीड़िता की बहन की भी कुछ साल पहले टीबी से मौत हो चुकी है। परिवार में अन्य सदस्यों को भी टीबी की शिकायत है। पुलिस आरोपी आकाश को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed