{"_id":"601ef3a98ebc3e4b6117fffa","slug":"eight-thousand-house-cut-light-for-cabel-bust-jhansi-news-jhs1879182121","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बक्सा फटने से गुल रहा आठ हजार घरों का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बक्सा फटने से गुल रहा आठ हजार घरों का करंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मेडिकल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन का केबल बक्सा शनिवार की दोपहर फट गया। इस फाल्ट के कारण आठ हजार घरों का करंट कई घंटे गुल रहा। बाद में उन्नाव गेट की हाइटेंशन लाइन से जोड़कर संबंधित क्षेत्रों को बिजली दी गई।
दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मेडिकल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस हफ्ते शनिवार दोपहर दूसरी बार हाइटेंशन लाइन का केबल बक्सा फट गया। इससे जेडीए कॉलोनी, वीरांगना नगर, गुमनावारा, शिवाजी नगर, करगुवां, पिछोर, महाराणा प्रताप नगर, डॉक्टर्स, वकील कॉलोनी, कैमासन नगर, सिंधी कॉलोनी, शिवाजी नगर, कोछाभांवर, मेडिकल और आसपास क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। वहीं, कर्मचारियों ने फाल्ट का पता कर मरम्मत काम शुरू किया, जो देर शाम पूरा हो सका। इस बीच मेडिकल सबस्टेशन से जुड़े कुछ क्षेत्रों को उन्नाव गेट सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति दी गई।
ट्रांसफार्मर के पास दौड़ा करंट, मची भगदड़
झांसी। तालपुरा पानी की टंकी के निकट रखे ट्रांसफार्मर केबल में करंट दौड़ने से शनिवार सुबह एक मवेशी की मौत हो गई। घटना को देख सड़क किनारे से निकल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर बिजली को बंद कराया गया।
विज्ञापन
गल्लामंडी से डड़ियापुरा मार्ग पर पानी की टंकी के निकट 160 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से पानी की टंकी के लिए कनेक्शन दिया गया है। शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर से निकली एक केबल से करंट बहकर बेरीकेडिंग के लिए लगी लोहे की जाली तक आ गया। जाली से करंट सड़क किनारे रखे एक लोहे के पाइप में दौड़ने लगा। इस बीच तालपुरा निवासी हरीराम यादव अपने मवेशी लेकर मौके से निकले। तभी एक मवेशी लोहे के पाइप से टकरा गया। पाइप के संपर्क में आते ही मवेशी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। घटना को देख सड़क किनारे से निकल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति करंट में नहीं आ सका। बाद में कुछ लोगों ने सबस्टेशन जाकर ट्रांसफार्मर की बिजली को बंद कराया। सूचना पर उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। बाद में ट्रांसफार्मर के पास रखे पाइपों को दूर किया गया। केबलों को दुरुस्त किया गया। ट्रांसफार्मर के प्लेटफार्म के आसपास की सफाई कराई गई।