फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight hours later injurd passenger reach Jhansi

आठ घंटे बाद झांसी लाए गए चुटहिल यात्री

Fri, 31 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Eight hours later injurd passenger reach  Jhansi
train accident - फोटो : demo
महोबा और कुलपहाड़ के बीच महाकौशल एक्सप्रेस हादसे में फंसे दस सुरक्षित कोचों को आठ घंटे बाद झांसी लाया गया। साथ ही चार बसों से भी दो सौ यात्री झांसी लाए गए। यहां आने के बाद यात्री राहत तो महसूस कर रहे थे, लेकिन हादसे का खौफ उनके चेहरे पर झलक रहा था। इस दौरान 95 चुटहिल यात्रियों का स्टेशन पर उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। इनमें झांसी का कोई यात्री नहीं था। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्री अंतुराम को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

इलाहाबाद रेल रूट पर बुधवार की रात 2.07 बजे जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली 12189 महाकौशल एक्सप्रेस की आठ बोगियां पलटने से सौ के करीब यात्री चुटहिल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के आगे के दस सुरक्षित कोचों को घटनास्थल से सुबह 6.45 बजे रवाना कर झांसी 10.27 बजे लाया गया। इसमें सात स्लीपर, दो जनरल और एक गार्ड लगेजवान कोच शामिल था। ट्रेन के झांसी आने पर यात्रियों के लिए खानपान की व्यवस्था की गई। साथ ही चुटहिल यात्रियों का डॉ. विनायक ने उपचार किया। इसमें 45 आरक्षित और 50 अनारक्षित कोच के यात्री शामिल थे। सभी को मामूली चोटें आई थीं। इधर, मेडिकल कॉलेज में भी गाजियाबाद निवासी बालाजी राजन, अनुराधा, संजीव और हरियाणा के पलवल निवासी मनुज का उपचार किया गया। 
विज्ञापन

बाद में ट्रेन से तीन एसी, दो स्लीपर, एक जनरल कोच और जोड़ा गया, जिनमें चार बसों से झांसी लाए गए यात्रियों को समायोजित किया गया। ट्रेन को 11.33 बजे निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, देर रात शाम इलाहाबाद रूट का यातायात सुचारू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed