{"_id":"5995ec5f4f1c1b06228b4748","slug":"educationmakers-jammed-sang-national-anthem-hoisted-tricolor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने जाम लगाया, गाया राष्ट्रगान, फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने जाम लगाया, गाया राष्ट्रगान, फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
flagh, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर इलाइट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई और जाम लगाया। उन्होंने राष्ट्रगान किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान शिक्षामित्रों क ी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
संयुक्त समायोजित शिक्षक -शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने अपने सत्याग्रह आंदोलन के अंतर्गत विभिन्न नारे लिखी केसरिया टोपी पहनकर और हाथ में तिरंगा लेकर नारेबाजी की और शिक्षा भवन से इलाइट चौराहा पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने शिक्षामित्रों को रोकने की कोशिश की, जिससे धक्कामुक्की होने लगी। इस बीच महिला शिक्षामित्रों ने पुलिस की लगाई रस्सी को फांद चौराहा पर मानव श्रृंखला बना ली, जिससे चौराहा के चारोें ओर का आवागमन रुक गया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने इलाइट चौराहे पर राष्ट्रगान गाया और भारत माता क ी जय के नारे लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि समायोजन रद होने से शिक्षामित्र बेरोजगार हो चुके हैं। शासन ने 15 दिन में उचित निर्णय लेने का वादा किया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी कोई निराकरण नहीं हुआ। जब तक समस्याओं का निदान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने जाम खोल दिया। इससे पूर्व शिक्षा भवन परिसर में शिक्षामित्रों ने सभा की। इस अवसर पर सुगर सिंह, संजीव कुमार, अजेंद्र प्रताप, गोविंद सिंह, पंकज वर्मा, लोकेश आदि मौजूद रहे।