{"_id":"639a1386bd56f32dcb7fb2ea","slug":"education-workers-will-also-get-the-benefit-of-health-insurance-jhansi-news-jhs2349535149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिक्षाकर्मियों को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिक्षाकर्मियों को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षा कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा। इस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को लेकर 23 दिसंबर तक पंजीकरण भी किया जा सकता है। शिक्षक संगठन कैशलेस चिकित्सीय सुविधा के लिए पिछले कई सालों से मांग कर रहे थे।
शिक्षा विभाग के शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और शिक्षणेतर कर्मचारी के लिए कैशलेस सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लागू हो चुकी है। मंडल के 4316 स्कूलों के लगभग 10 हजार से अधिक शिक्षक, लगभग 2 हजार अनुदेशक और 4 हजार से अधिक शिक्षामित्र समेत विभागीय कर्मचारी इस बीमा योजना से लाभांवित हो सकेंगे। झांसी में 1452, ललितपुर में 1354 और जालौन में 1510 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि पॉलिसी ऐच्छिक रखी गई है। जिसके तहत तीन, पांच, सात और दस लाख रुपये का एक साल का बीमा होगा। जिसमें पति-पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता भी शामिल होंगे।
सेवारत कर्मचारी की अधिकतम आयु 62 वर्ष, आश्रित माता-पिता की अधिकतम आयु 85 वर्ष निर्धारित की गई है। बीएसए नीलम यादव के अनुसार पॉलिसी के प्रचार प्रसार के लिए ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को रोस्टर तैयार करने के लिए कहा गया है। वहीं एडी बेसिक अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेतर कर्मचारियों की बैठक कराकर पॉलिसी के लाभ बताए जाएंगे।
विज्ञापन
पॉलिसी के लाभ
- मातृत्व चिकित्सा की सुविधा पहले दिन से ही अनुमन्य होगी।
- धारकों को कैशलेस कार्ड दिए जाएंगे, जिसे देश में कहीं भी नेटवर्क अस्पताल में कार्ड दिखाकर इलाज करा सकेंगे।
- सभी प्रकार की बीमारी के इलाज की सुविधा पॉलिसी लेने के पहले दिन से ही मिल सकेगी।
रास नहीं आ रही बीमा पॉलिसी
शिक्षक संगठनों की विभाग की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी रास नहीं आ रही है। शिक्षक संगठन इस बीमा पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं, शिक्षकों ने ही बताया कि इस बीमा पॉलिसी में कई प्रकार की खामियां हैं, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय के अनुसार पॉलिसी में सुधार किया जाना चाहिए।