फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ED raids former MLA's in-laws' house in Montha; investigation continues throughout the day

Jhansi News: मोंठ में पूर्व विधायक की ससुराल पर ईडी का छापा, दिनभर चली पड़ताल

Thu, 09 Jul 2026 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 09 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
ED raids former MLA's in-laws' house in Montha; investigation continues throughout the day
मोंठ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक दीपनारायण यादव से जुड़े ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। ईडी की चार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच की।
विज्ञापन

ईडी की टीम ने ग्राम बुढ़ावली स्थित पूर्व विधायक के पैतृक आवास के साथ ही मोंठ स्थित उनकी ससुराल पर भी एक साथ कार्रवाई की। टीम ने दोनों परिसरों को सुरक्षा घेरे में लेकर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय पुलिस भी पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। ईडी अधिकारी कई घंटे तक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की पड़ताल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। छापे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन सुरक्षा घेरे के कारण किसी को भी मौके के करीब नहीं जाने दिया गया। हालांकि, ईडी ने कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।

देर शाम तक चली कार्रवाई के बाद ईडी की टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ लेकर रवाना हुई। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed